BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

वाराणसी की युवती के साथ कथित दुष्कर्म

Img 20260325 wa0006

कानपुर। कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के बिठूर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गैर जनपद वाराणसी की एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि वाराणसी निवासी युवती मंधना क्षेत्र में किराए पर कमरा तलाश रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे कमरा दिलाने के बहाने अपने झांसे में लिया और तीन युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

मामले में तीन आरोपियों—बिल्लू, निहाल और प्रदुम्मन—के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रदुम्मन को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

वहीं, बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp