BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में हाई अलर्ट,पुलिस का फ्लैग मार्च जारी।

कानपुर, उत्तर प्रदेश विनायक मिश्रा बिंदास बोल न्यूज आज 31 मार्च 2026 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन व संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था डा. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में किया गया फ्लैग मार्च।

नगर में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के उद्देश्य से एसीपी पनकी द्वारा प्रभारी निरीक्षक पनकी व प्रभारी निरीक्षक अर्मापुर के साथ मय पुलिस बल, एटीएस व पुलिस लाइन क्यूआरटी के साथ संयुक्त रूप से ये फ्लैग मार्च किया गया.

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़ भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशीलस्थानों पर पैदल व वाहन के माध्यम से की गई गश्त.इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.

अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना एवं आमजन में विश्वास का वातावरण बनाए रखना था.

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp