आईसीयू में आग लग जाने से नवजात बच्चे की जिंदा जलकर मौत !
कानपुर,बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठूर स्थित राजा हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला आया सामने!
एक मां ने प्रशव के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया नवजात के जन्म के बाद बच्चों को आईसीयू में रखा गया!
शॉर्ट सर्किट के कारण आईसीयू में आग लग जाने से बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई!
परिजनों का आरोप है की बच्ची के मौत को भी छुपाया गया मौत का कारण स्पष्ट न बताकर बच्ची को परिजनों से छुपा कर पीएम के लिए भेजा गया!
परिजनों ने आक्रोशित होकर राजा हॉस्पिटल को घेर रखा है!
परिजनों काआरोप यह भी है कि बच्ची के पिता को धमका कर मामला शांत करने का भी प्रेशर बनाया जा रहा है!
मौके पर बिठूर पुलिस भारी संख्या में मौजूद!
बच्ची की मां अभी राजा हॉस्पिटल में भर्ती है परिजनों का आरोप है कि राजा हॉस्पिटल में कोई अनहोनी मां के साथ भी हो सकती है!
परिजनों का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो राजा हॉस्पिटल को सील करवाने की मांग डीएम तक करेंगे!
रिपोर्ट
संदीप यादव पत्रकार

