ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर

हमीरपुर। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर रोड पर मौदहा के पास ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलते ही हमीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।प्रशासन की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

