BB ओरिजिनलमहाराष्ट्र

महज 13 वर्ष की बच्ची हुई गर्भवती, आज भी है समाज रूढ़िवादी परंपराओं का शिकार।

अमरावती,घटना है अमरावती जिले के गाडगे नगर पुलिस स्टेशन कि, जहां पुलिस स्टेशन से प्राप्त ऑनलाइन जिरो प्रथम खबर के अनुसार 13 साल की बच्ची अपने पिता के साथ रहती थी, पिता ने बच्ची की शादी शंकर मंदिर में आरोपी गणेश रामसेवक चौकीकर उम्र 32 वर्ष के साथ करा दी।

पीड़ित बच्ची आरोपी के साथ अपने ससुराल में रहने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ बारंबार शारीरिक संबंध बनाएं जिससे पीड़िता गर्भवती होने से प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी दवाखाने पहुंची।जांच के बाद उसे अमरावती भर्ती कराया गया, दिनांक 19-10-2025 समय 12:05 को शिकायतकर्ता से पुलिस द्वारा लिए बयान के आधार पर गाडगे नगर पुलिस स्टेशन अमरावती शहर में एक मामला दर्ज किया गया और ऑनलाइन पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया आरोपी के खिलाफ 315/2025 कलम 64 (2)(m), 65(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 का कलम 4,6 के अनुसार मामला दर्ज किया गया और जांच में लिया गया है अपराध का पंचनामा करने के लिए एक एफ एस एल टीम को बुलाया गया है टीम की मदद से घटना स्थल पर पंचनामा किया जा रहा है बच्ची का पति केरल में जॉब करता है और पीड़ित बच्ची अमरावती में उपचार करा रही है।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp