एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़-तोड़ कार्यवाही जारी

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत थाना बेकनगंज के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही.
दबोचा गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ अभियुक्त.
पकड़ा गया अभियुक्त हीरामन का पुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी है.
एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम, सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम व थाना बेकनगंज पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही.
मारा मोहमद आरिफ की दुकान पर छापा.
70 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया बरामद.
अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभियुक्त मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी को किया गया गिरफ्तार। पहले भी तीन अभियुक्तों को भेजा जा चुका है जेल में.
फिलहाल अभियुक्त आरिफ उर्फ सैफी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
अपर पुलिस उपायुक्त व एसीपी स्वरूप नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोहमद मतीन खान, उप निरीक्षक मंगल सिंह ( प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम),उप निरीक्षक रामपूजन बिंद, मंजर अब्बास, रजनीश भाटी, रोहित बघेल, शिवम वर्मा, हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह (सर्विलांस), हेड कांस्टेबल शैलेंद्र(स्वाट टीम),हेड कांस्टेबल अबरार हुसैन व कांस्टेबल रोहित कुमार ( स्वाट टीम) ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया.
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

