युग पुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की मनी जयंती

कानपुर। भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह माँ भारती की सेवा में आजीवन समर्पित हैं। जीत प्रताप सिंह ने भारतीय राजनीति के युगपुरुष, ओजस्वी वक्ता, प्रखर चिंतक और भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल तिवारी , ओम द्विवेदी,सुरेश गुप्ता , अजय भदौरिया, तरुण खन्ना , एस आर सिंह,दिनेश सिंह अरविंद रावत , टीकम सिंह,सौरभ, आकाश,अंकित, मौजूद रहे।


