आपत्तिजनक बयान पर असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने पुतला फूंका .
उन्नाव। शुक्लागंज नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वाधान में आज पोनी रोड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शरमा का पुतला फूंका गया और विरोध में नारेबाजी भी की गई।
नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेई ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के बहुत ही वरिष्ठ नेता है जो दलित समुदाय से आते है अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष पर पहुंचे है ।असम के मुख्यमंत्री ने उनके लिया बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है जो बिल्कुल भी सहन करने योग्य नहीं है।
ये पूरे दलित समाज का अपमान है।इसके लिए असम के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री का इस मामले में चुप्पी साधना बताता है की असम के मुख्यमंत्री के इस बयान का उनका समर्थन है।नहीं तो प्रधानमंत्री तत्काल खड़गे जी से माफी मांगे।
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेई,दूधनाथ वर्मा,बाबूलाल गुप्ता,निर्मल बाजपेई,संजय सिंह,मो हनीफ, विश्वनाथ दास,पिंटू तिवारी,मो जाकिर,रामचरण भास्कर,महेश मिश्रा,विचित्र वीर सिंह,अकबाल अवस्थी,खालिद,प्यारेलाल आदि लोग शामिल रहे।

