BB ओरिजिनलNews Officeवाराणसी

बीएएलएलबी और एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा 17 से, पांच जिलों में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्र।

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं 17 फरवरी से कराई जाएंगी। वाराणसी समेत पांच जिलों में संबद्ध 34 कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 17 से 27 फरवरी तक आयोजित होंगी।

परीक्षा के लिए वाराणसी और चंदौली में 19 केंद्र और भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में चार केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में सबसे अधिक 13, जबकि चंदौली में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांचों जिलों में कुल 13 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन्हीं केंद्रों पर कॉपियां जमा कराई जाएंगी। मिर्जापुर में दो और भदोही और सोनभद्र में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के अनुसार परीक्षा केंद्र, संकलन केंद्र की सूची जारी करने के साथ ही परीक्षा समय-सारिणी भी जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में केंद्रों को परीक्षा की कॉपियां भी संकलन केंद्रों से ही मिलेंगी। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा खत्म होने पर समय से यहीं पर लिखी हुई कॉपियां जमा करानी होंगी।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp