गिट्टी गायब! मिट्टी में बनाई जा रही आरसीसी सड़क

हरदोई।सुरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैरमैर में मानकों की अनदेखी कर आरसीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इस मामले की शिकायत गांव निवासी आलोक कुमार नें की है।शिकायतकर्ता का कहना है कि कच्ची मिट्टी के ऊपर आरसीसी सड़क बनाई जा रही है, जबकि नीचे न तो खड़ंजा है और न ही गिट्टी डाली गई है। इस तरहँ सरकार धन का दुरपयोग किया जा रहा है। यह घटिया निर्माण वाली सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं रुकेगी। शिकायत के बाद भी गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जा रहा है।
