BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

ग्रीन पार्क चौराहा बना गुंडागर्दी का अखाड़ा

कानपुर ब्रेकिंग | ग्रीन पार्क चौराहा बना गुंडागर्दी का अखाड़ा

कानपुर। शहर के व्यस्ततम ट्रैफिक प्वाइंट ग्रीन पार्क चौराहे पर रविवार को दबंगई का खुला नजारा देखने को मिला, जब एक फॉरच्यूनर सवार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जब बाइक चालक ने आपत्ति जताई, तो कार सवार आपा खो बैठा और बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन दबंग चालक ने कथित तौर पर एक सत्ताधारी सांसद का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सियासी रसूख के दम पर कब तक सड़कों पर आम जनता को यूं ही डराया और पीटा जाता रहेगा?

बिंदास बोल कानपुर से — राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp