BB ओरिजिनलअपराधमुंबई

रॉयल पाम्स ,आरे कॉलोनी स्थित बंगले में चोरी करने वाले पेशेवर अपराधी को आरे पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में गिरफ्तार किया। 4765000 रुपए से अधिक मूल्य का माल जप्त।

मुंबई,घटना है रॉयल पाॅम्स, आरे कॉलोनी मुंबई स्थित एक बंगले में हुई चोरी कि जहां चोरो ने बंगले में सेंधमारी कर सोने-चाँदी के आभूषण चोरी किये थे।

आरे पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर दोनों पेशेवर आरोपी को गिरफ्तार किया और न केवल चोरी का कीमती सामान बरामद किया, बल्कि उसके अलावा कुल ₹47.65 लाख से अधिक मूल्य का अन्य सामान भी जब्त कर लिया।विस्तृत जाँच के बाद, दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पवई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पता चला है कि दोनों के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन और बोरीवली पुलिस स्टेशन में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp