BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

शहर में चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में आरोपी परवेज सैफी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Img 20260408 wa0003

कानपुर।शहर में चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में बड़ा खुलासा हुआ है मामले में आरोपी परवेज सैफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि परवेज सैफी, डॉ. अफजल का ड्राइवर है और लंबे समय से इस पूरे नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।रावतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी सैफी को दबोच लिया। जांच के दौरान सामने आया कि डॉ. अफजल के साथ नोटों के ढेर के बीच बैठा जो वीडियो वायरल हुआ था, उसे परवेज सैफी ने ही बनाया था। यह वीडियो पारुल के ऑपरेशन के बाद मिली रकम के साथ तैयार किया गया था।पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो कल्याणपुर स्थित एक होटल में शूट किया गया था। मामले में सैफी की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है और उससे पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।गौरतलब है कि परवेज सैफी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 9 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp