BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पुलिस की नाक के नीचे गुंडागर्दी

Screenshot 2026 04 08 13 47 20 14 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रावतपुर थाना क्षेत्र में चौकी के ठीक बगल में दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, जबकि मौके पर मौजूद सिपाही तमाशबीन बने रहे।हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नजर आए और दबंग खुलेआम मारपीट कर फरार हो गए।पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp