BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने किया अंतर्राजीय गिरोह का खुलासा

Img 20251224 wa0011

*60 लाख कीमत के 113 मोबाइल बरामद*

*दबोचे गए 5 शातिर चोर*

कानपुर।पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त महोदय की तरफ से एक लाख व डीजीपी महोदय की तरफ से भी एक लाख का पुरस्कार* थाना गोविंद नगर क्षेत्र में 7 दिसंबर को चोरी की बड़ी घटना हुई थी। सुबह 5 बजे 6 चोरों ने कृष्णा मोबाइल शॉप से शटर तोड़ कर 60 लाख कीमत के 113 मोबाइल पार कर दिए थे। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया, पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगाया गया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस की 3 टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए अभियुक्त मुबीन दीवान, कृष्णा, प्रमोद पासवान, मुकेश उर्फ रडुवा व शोएब हैं। अभियुक्त असलम दीवान उर्फ हड्डी फरार है। ये सभी अभियुक्त गिरोह बना कर अलग अलग शहरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे। और चोरी का माल नेपाल ले जाकर बेंच देते थे। अभियुक्तों के पास से शत प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को एक लाख रुपए व डीजीपी महोदय द्वारा भी एक लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Img 20251224 wa0010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp