कानपुर में पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, 6 हजार उपभोक्ता प्रभावित.
कानपुर। कालाबाजारी और अनियमितताओं के आरोप में मकराबटगंज (खलासी लाइन) स्थित पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर की गई।
एजेंसी बंद होने से करीब 6 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इन्हें अब भवानी और सिंह गैस एजेंसियों में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अभाव में कई उपभोक्ता अभी भी पुरानी एजेंसी पर पहुंच रहे हैं।
जांच में सामने आया कि एजेंसी पर बुकिंग में गड़बड़ी, कालाबाजारी और रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान स्टॉक व वितरण से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके, जबकि गोदाम भी बंद मिला।जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
बिंदास बोल संवाददाता

