BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

दिल्ली से अपहृत बालिका, जीआरपी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद

Img 20260306 wa0024

कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन0 कोलान्ची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बच्चों के अपहरण/गुमशुदगी होने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में आपरेशन मुस्कान के तहत कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी गाँधी नगर दिल्ली से प्राप्त सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक नाबालिक लड़की जिसका नाम नुसरत खातून (काल्पनिक) पुत्री रूखसत खातून निवासी दक्षिण संतोषपुर हावड़ा उम्र 14 वर्ष अपहृत के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस द्वारा बरामदगी हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते क्यू आर टी टीम तथा अतिरिक्त टीमें गठित कर थाना प्रभारी गाँधी नगर दिल्ली से जरिए दूरभाष डिटेल के आधार पर गठित टीमों के साथ समस्त प्लेटफार्म, समस्त ट्रेनों में खोजबीन प्रारम्भ किया गया। रेलवे स्टेशन के आसपास सर्कुलेटिंग एरिया तथा विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी तथा चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा प्रथम टीम प्रभारी व0 उ0 नि0 विनोद कुमार यादव मय हमराह उ0 नि0 मोहित कुमार पर्याप्त पुलिस बल के साथ गाड़ी संख्या 12874 झारखण्ड स्वर्ण जयन्ती एक्स० मे खोजबीन करने पर उपरोक्त अपहृत नाबालिक बालिका मिली । जिसको थाना जीआरपी के महिला हेल्प डेस्क पर नियमानुसार बिठाया गया, जिसे म० हे0 का0 विपिन यादव की देखरेख में पूछताछ कर थाना प्रभारी गाँधी नगर दिल्ली को जरिए दूरभाष अवगत कराया गया। उपरोक्त अपहृता नाबालिक बालिका को थाना गाँधी नगर दिल्ली के उ0 नि0 बिजेन्द्र सिंह को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द दिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना गाँधी नगर दिल्ली द्वारा की जाएगी।सराहनीय कार्य करने वाले वाली टीम1. ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।2. व0उ0नि0 विनोद यादव, उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 संदीप तिवारी थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।3. हे0का0 हरिपाल यादव, हे0का0 शिव सिंह, हे0का0 रमेश सोनकर, हे0का0 वैश खान, म०हे0का0 विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।4. का0 बलवन्त चौधरी, का0 शिवेन्द्र कुमार, का0 कैलाश कुमार, का0 विवेक यादव, का0 दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।

Img 20260205 wa0025
Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp