BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

गंगा बैराज में दिखा मगरमच्छ लोगों में दहशत

कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आज सुबह गेट नंबर 30 के पास गंगा नदी के किनारे एक मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली। मगरमच्छ के दिखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ कुछ देर तक पानी के किनारे तैरता हुआ नजर आया। इसे देखकर वहां टहलने आए लोग, मछुआरे और राहगीर घबरा गए। कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो भी बनाने शुरू कर दिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा बैराज क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने और घूमने आते हैं। ऐसे में मगरमच्छ का दिखाई देना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इस घटना के बाद सहमे हुए हैं।निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर चिड़ियाघर या किसी सुरक्षित स्थान पर भेजे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।फिलहाल मगरमच्छ को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं। वहीं प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp