ओम नारायण सिंह के निर्देशन में जीआरपी का सराहनीय कार्य
कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण/ यात्री गण व उनके सामान की सुरक्षा व आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.10.2025 ट्रेन संख्या 15667 कामाख्या एक्सप्रेस में दिव्यांग बुजुर्ग यात्री राजेंद्र प्रसाद पुत्र रघुनाथ साहनी निवासी ग्राम देवपुर मठिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 65 वर्ष अहमदाबाद से वाराणसी के लिए यात्रा कर रहे थे, जब ट्रेन इटावा स्टेशन के पास पहुंची तो उपरोक्त दिव्यांग बुजुर्ग यात्री पानी पीने के लिए दिव्यागं कोच से बाहर उतर आये, किन्तु भीड़ अधिक होने के कारण फिर से ट्रेन में नहीं चढ़ पाए, गिर गये और उनका बैग जिसमें जरूरत के समान कपड़े एवं दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र कुछ पैसे वगैरह थे, ट्रेन में ही छूट गए थे जिसकी सूचना उनके पुत्र अमरजीत द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर प्रदान किया गया था। उपरोक्त दिव्यांग बुजुर्ग यात्री कानपुर सेंट्रल जीआरपी आकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, काफी परेशान और भूख प्यास से व्याकुल थे, जिन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओमनारायण सिंह द्वारा बैठाकर, भोजन पानी ब्यवस्था कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनके गायब हुए बैग को त्वरित कार्रवाई करते हुए उ. नि.संदीप तिवारी, उ.नि.विनोद कुमार व सहयोगी पुलिसकर्मी द्वारा उपरोक्त दिव्यांग बुजुर्ग यात्री का बैग इटावा से मंगवा कर सकुशल सुपुर्द किया गया। तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा आर्थिक सहयोग व रेल टिकट की व्यवस्था कर बलिया जाने वाली ट्रेन में सकुशल बिठाया गया। उपरोक्त दिव्यांग बुजुर्ग यात्री राजेंद्र जी द्वारा जीआरपी पुलिस की बहुत-बहुत प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।सामान बरामद करने वाले अधि०/कर्मचारी गण -1. ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।2. व030नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 सन्दीप तिवारी, उ0नि0 आशीष कुमार बौध्द थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।3. हे0का0 बृजेश शर्मा, हे0का0 अभय प्रताप सिंह, हे0का0 राजेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 विशाल सिंह, हे0का0 हरपाल यादव, हे0का0 सुहेल खान, हे0का0 शिव सिंह, का0 सतेन्द्र सिंह, का० शिवेन्द्र कुमार, का0 राहुल मिश्रा थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।

