BB ओरिजिनलअपराधमुंबई

मंडप डेकोरेशन व्यवसायिक पर हमला, आयी गंभीर चोटे, शातिर आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

भायंदर, रामदेव पार्क भायंदर पूर्व में मंडप सजावट का व्यवसाय करने वाले 27 वर्षीय श्री दशरथ मांगिलाल शर्मा और उनके कर्मचारी तुषार संतोष दुबे के बीच कार्यक्रम के काम के आवंटन को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में आरोपी तुषार संतोष दुबे ने 12 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे शिकायतकर्ता दशरथ मांगिलाल शर्मा पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे उनके पेट, पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आईं और आरोपी मौके से फरार हो गया।

नवघर पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 352, 115(2) और 109 के तहत 12 नवंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया ।

उक्त अपराध में वांछित आरोपी तुषार संतोष दुबे अपराध करने के बाद समय-समय पर अपना निवास स्थान बदलता रहा और उत्तर प्रदेश जाता रहा। आरोपी की गहन जांच के दौरान, विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रह रहा है, ऐसी सूचना मिलने पर अपराध शाखा, सेल 1 की टीम जौनपुर, उत्तर प्रदेश गई और आरोपी तुषार संतोष दुबे (उम्र 23 वर्ष, निवासी उल्हासनगर, ठाणे) को 01/01/2026 को जौनपुर, उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को जौनपुर, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है और आगे की कार्यवाही के लिए उसे नवघर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

उक्त कार्य क्राइम ब्रांच सेल 1 काशीमीरा प्रभारी सुशीलकुमार शिंदे, सपोनी सचिन सनप, योगेश काले, पौपानी/उमेश भागवत, सफौ/अशोक पाटिल, अविनाश गरजे, संजय शिंदे, संतोष लांडगे, पुष्पेंद्र थापा, पोहवा/मनोज चव्हाण, प्रशांत विस्पुते, सचिन हुले, सुधीर खोत, पोम/धीरज मगाने, गौरव बारी, सौरभ इंगले, लकी पवार, मासूब/किरण असावले और सफौ/संतोष चव्हाण साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा किया गया । सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp