Uncategorized

समाज कल्याण विभाग की पहल

Img 20250823 wa0000

सिविल सेवा के सपने को साकार कर रही “अभ्युदय कोचिंग”

लखनऊ, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, आईआईएम रोड में नया अभ्युदय केंद्र शुरू किया गया। समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत ने इसका उद्घाटन किया।
केंद्र में प्रारंभिक चरण में 160 छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा व एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, क्वेश्चन बैंक और लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम विकास अधिकारी बनीं आयुषी गुप्ता और SSC CGL में चयनित रौशनी राठौर शामिल रहीं।
निदेशक कुमार प्रशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का लक्ष्य है कि “प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।”
फिलहाल लखनऊ में 11 अभ्युदय केंद्र संचालित हैं। 2021 से शुरू हुई यह योजना प्रदेश के 75 जिलों में 166 केंद्रों के माध्यम से चल रही है। अब तक 87 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जिनमें 1100 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp