सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम

प्रयागराज के नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Aug 9, 2026 - 10:27
Aug 11, 2026 - 15:41
 0  1
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम

सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम

प्रयागराज, नैनी। बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता। नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नवादा समोगर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बेंदो गांव निवासी निहाल और रजत शुक्ला टैंक की शटरिंग खोलने के लिए अंदर उतरे थे। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शव सेफ्टी टैंक से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चक्का जाम

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों मजदूरों के शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोगरी टोल प्लाजा पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

परिजनों ने निर्माण कार्य के दौरान हुई मौत के मामले में दोनों मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया।

इसके बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया।

बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0