पेशेवर चैन स्नेचर को अंबेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुणे, घटना है पुणे कि जहां शिकायतकर्ता ओल्ड सातारा, पुणे रोड सड़क किनारे अपनी मोपेड स्कूटर लगाकर सो रहा था, तभी उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन और मोपेड स्कूटर चोरी हो गया , शिकायतकर्ता ने अम्बेगांव पुलिस स्टेशन में 91/2025, आईपीसी धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज करवाया।
अज्ञात चोर की तलाश करते समय पुलिस अधिकारी हनुमंत मासाल और चेतन गोरे को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपराध आरोपी आकाश नरहरि शिंदे, उम्र 27,वर्ष। पुल के पास आने वाला है,पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी ने सिंहगड पुलिस स्टेशन और बावधन पुलिस स्टेशन के हद में भी चेन स्नेचिंग की थी ।
गिरफ्तार आरोपि से अम्बेगांव और सिहगढ़ पुलिस स्टेशनों से उपरोक्त चेन स्नैचिंग मामले में सोने की चैन और आरोपि द्वारा अपराध करने के लिए इस्तेमाल की गई मोपेड, जिसकी कीमत 3,92,000 रुपये है, जब्त कर ली गई है।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता ।

