आरपीएफ तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा अन्तर राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

कानपुर। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के आदेश, श्रीमान वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के निर्देशन, श्रीमान सहायक सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 01.03.2026 को निरीक्षक कानपुर सेंट्रल एस.एन. पाटीदार, GRP SHO ओमनारायण सिंह व उप निरीक्षक नितिन कुमार ने हमराह आरपीएफ स्टाफ तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल के उप निरीक्षक सुनील कुमार मय स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से एक ट्राली बैग के साथ आता हुआ दिखाई दिया, शक होने पर उस व्यक्ति को रोककर उनसे संयुक्त रूप से पुछताछ करने पर वह घबराया हुआ दिखाई दिया, गहराई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी पटियाला (पंजाब) बताया तथा उसके ट्राली बैग से कुल 04 बण्डल टेप से सील मिले, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उसमे गांजा होना पाया गया, सभी का वजन करने पर कुल 08 किलो 140 ग्राम गांजा मिला. उक्त व्यक्ति को जीआरपी थाना में ले जाकर उसके विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. पूछ्ताछ में उसने ओड़िसा राज्य के भुवनेश्वर से चोरी छिपे सस्ते दामो में गांजा को खरीदकर लाना तथा लखनऊ में बेचना बताया है | बरामद 08 किलो 140 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये है | मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जीआरपी से समन्वय कर तथा सम्बन्धित विभाग से प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुये रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

