उत्‍तर प्रदेशविंध्याचलसंघ

भदोही जिले के औराई न्यायपंचायत में विजयादशमी उत्सव सम्पन्न, विभाग प्रचारक श्री कौशल जी का उद्बोधन

भदोही (विंध्याचल)। विजयादशमी उत्सव का आयोजन औराई न्यायपंचायत, भदोही जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विभाग प्रचारक श्री कौशल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में लगभग 300 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की और विजयादशमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। श्री कौशल जी ने अपने संबोधन में कहा कि –
“विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। संघ के स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि वे समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन की भावना को मजबूत करें।”

उत्सव में ध्वज वंदन, पथ संचलन और विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपनी अनुशासन और परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

विजयादशमी उत्सव में स्वयंसेवकों की भारी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि संघ का समाज निर्माण और राष्ट्र सेवा का संकल्प निरंतर प्रगाढ़ होता जा रहा है।

विंध्याचल से बिंदास बोल के लिए विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp