BB ओरिजिनलदेशपालीराजस्थान

कलस्टर कैम्प मे मतदाताओ का किया पंजीकरण

राजस्थान। पाली निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत कोई भी पात्र मतदाता न छुटे की संकल्पना के तहत समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूलधारा से जोड़ने के लिए मंगलवार को निर्वाचन क्षैत्र के सभी मतदान केंद्रो पर कलस्टर कैम्प का आयोजन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत कोई भी पात्र मतदाता न छुटे की संकल्पना के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूलधारा में जुड़ने से शेष वर्गो पर विशेष जोर देते हुए समावेशी मतदाता पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। इसी के तहत मंगलवार को 18़ आयु वर्ग के युवा एवं महिला मतदाताओं के साथ ही विशेष योग्यजन,ट्रांसजेण्डर, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु, विशेष रूप से पिछडे जनजातिय समूह वर्ग के लिए स्वीप गतिविधि के तहत कलस्टर कैम्प के माध्यम से मतदाता सूची मे नाम जोडने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ललित कुमार दवे, सुरेश व्यास, अनिल नामा,रमेश कुमार अणकिया,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन,लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी,आशीष चौधरी, पारसराम, अनिता पारीक समेत निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे।

राकेश कुमार लखारा पाली/ राजस्थान

Img 20260107 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp