नालासोपारा के पेल्हार में ड्रग्स बेचनेवाले और बनाने वाले कारखाने पर जॉन 6 पुलिस ने छापा मारकर गिरोह को गिरफ्तार किया।134453700 रुपए का ड्रग्स जप्त।
मुंबई, दिनांक 5-10-2025 को जॉन 6 मुंबई पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ड्रग्स बेचने आ रहा है, पुलिस ने जाल बिछाया और ड्रग्स एमडी बेचने आए व्यक्ति को हिरासत में लिया उसके पास से 57.84 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त कर उसके विरुद्ध तिलक नगर पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. अधिनियम 1985 की धारा 8 (ए) और धारा 22 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया ।

अपराध की आगे की जांच के बाद मुंबई और मीरा रोड में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल चार अन्य व्यक्तियों को और गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहरी पूछताछ करने पर पता चला कि रशीद कंपाउंड, खेरपाड़ा, भावखल पेल्हार, नालासोपारा तालुका, वसई, जिला पालघर पर मादक पदार्थ बनाएं जाते हैं उस स्थान पर मादक पदार्थ बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया और उसके द्वारा उसके साथियों की मदद से चलाई जा रहे कारखाने में कुल 6 किलो 675 ग्राम एमडी और मादक पदार्थ बनाने के लिए आवश्यक कच्चा माल और अन्य सामग्री जप्त की गई,जिसकी मूल्य 133853700 रुपए है।

अपराध में कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसमें से चार अभियुक्त मादक पदार्थ बेचने वाले और एक अभियुक्त मादक पदार्थ बनाने वाले गिरोह हीरो से है इस अपराध की आगे की जांच जारी है।
उक्त कार्य पुलिस आयुक्त परिमंडल6 समीर शेख सहायक पुलिस आयुक्त देवनार प्रभाग अबूराव सोनवणे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती मनीषा कुलकर्णी, सपुनी मैत्रानंद खंडारे, विलास पवार पुलिस निरीक्षक विजय सिंह देशमुख, सुशांत साल्वी, अजय गोल्हार, पुलिस राने, अखाड़े,भिलारे, सावंत, उपाध्याय, व उनकी टीम द्वारा किया गया है।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल समाचार मुंबई।

