BB ओरिजिनलमहाराष्ट्रमुंबई

निजामपुरा पुलिस ने गांजे का पौधा रखने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया।

भिवंडी,निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन के पौ.उप.नी.जीवन म्हस्के और पुलिस टीम गश्त लगाते समय पो.शी. प्रतीक पवार को एक मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली कि “निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर अहमदनगर रोड, गुजराती चॉल, खाडीपार भिवंडी में गांजा बिक्री के लिए कोई संदिग्ध व्यक्ति आ रहा है।

” वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वास डगले ओर जांच दल अधिकारी उक्त स्थान पर प्रतीक्षा करते समय, अहमद नगर रोड, टीएम बिल्डिंग, दूसरी मंजिल, खाडीपार, भिवंडी निवासी, 30 वर्षीय व्यवसायी चालक अतीक जुमान शेख को वहां पाया । उसकी तलाशी के दौरान, एक भूरे रंग के बोरे में हरी सूखी पत्तियों, फलों, फूलों और बीजों सहित 5 किलो 111 ग्राम गांजा का पौधा बरामद हुआ।
पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लिया और आगे की जांच जारी रखी है।
सतीशकुमार मंडोरा
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp