थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल का सराहनीय कार्य

कानपुर । अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी0 राव के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के क्रम में माघ मेला के दृष्टिगत चेकिंग अभियान से प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.01.2026 समय 01.40 बजे कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर एक पर स्थित पार्सल साइड कूड़ा घर के पास से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त आदिल पुत्र वाहिद निवासी राजीपुरा थाना कालपी जिला जालौन उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से लाल रंग के पिड्डू बैग मे कुल अड़तालीस (48) अदद आफिसर च्वाइस ओरिजनल व्हिस्की 180 एमएल की कुल 8 लीटर 640 एम एल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब दस हजार (10,000) रू0 से अधिक है। उपरोक्त अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

