उर्सला अस्पताल में अव्यवस्था, बाबा बर्फानी मेडिकल के दौरान उमड़ी भीड़

कानपुर। शहर के उर्सला अस्पताल में बाबा बर्फानी के मेडिकल परीक्षण के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण परिसर में धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे मरीजों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखाई दिए। अव्यवस्थित भीड़ के चलते अस्पताल की सामान्य व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

