ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने तत्परता से पाया काबू

कानपुर। कल्याणपुर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर गांव में बुधवार को एक ट्रांसफार्मर में अधिक गर्मी के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत कल्याणपुर विद्युत सब स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी।मौके पर पहुंची टीम ने बिना देरी किए ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कोई बड़ी क्षति या जनहानि नहीं हुई।विभाग के अनुसार, ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही दोबारा चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सके।स्थानीय लोगों ने विद्युत कर्मचारियों की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना की है, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


