BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मैट्रो लाइन पर चढ़ा युवक वीडियो हुआ वायरल

Img 20260414 wa0003

कानपुर। कल्याणपुर स्टेशन पर आज दोपहर लगभग 1:20 बजे एक व्यक्ति ने बिना टिकट एएफसी गेट को अनधिकृत रूप से पार कर प्लेटफॉर्म में प्रवेश किया और दौड़ते हुए अवैध रूप से ट्रैक पर उतर गया। वहां उसने स्वयं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।स्टेशन कंट्रोलर ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझते हुए ट्रैक की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।उल्लेखनीय है कि मेट्रो रेल अधिनियम, 2002 के अनुसार ट्रैक पर अवैध प्रवेश करने पर ₹250 तथा ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न करने पर ₹5000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, इस प्रकार के कृत्य अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि ट्रैक पर 750 वोल्ट डीसी की थर्ड रेल लाइन होती है, जो मेट्रो ट्रेनों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करती है।सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, प्लेटफॉर्म पर पीली रेखा (Yellow Line) के पीछे खड़े रहें तथा नियमों का पालन करें।जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि.

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp