BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

चौबेपुर में चोरों की ‘बारात’

Gridart 20260416 002543074

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे और आसपास के इलाकों में सक्रिय चोरों ने मानो ‘बारात’ निकालते हुए ज्वेलर्स की दो दुकानों सहित एक मकान को निशाना बनाया। लगातार हुई इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, चोरों ने चौबेपुर कस्बे में स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में एक ही तरीके से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़ने का तरीका लगभग समान पाया गया, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि एक ही गिरोह इन घटनाओं के पीछे है। दुकानों से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने की आशंका है।इनमें से एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।वहीं, अमिलिया गांव में भी चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह रही कि चोर अपने साथ पटाखे और देशी बम लेकर पहुंचे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आशंका है कि इनका इस्तेमाल लोगों को डराने या वारदात के दौरान बाधा उत्पन्न होने पर किया जाना था।लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की सक्रियता न के बराबर है, जिसका फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp