राम कृपा में संतों का समागम

कानपुर। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की ऐसी रास लीला हुई कि मानो ईश्वर के साक्षात दर्शन करा दिए गए हों,, जिस जिस ने भगवान श्री कृष्ण कि छवि को देखा वो सभी आध्यात्मिकता से मंत्रमुग्ध हो गये,,
आयोजन को गौरवान्वित करने के लिए बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संतों ने जिसमे जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज हरिद्वार से, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंत श्याम देवाचार्य जी महाराज जयपुर से, 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद गिरी जी महाराज बाबा बैद्यनाथ धाम झारखंड से, हरिप्रिय बाई जी वृंदावन, संत महाकाल आनंदेश्वर बाबा मंदिर परमट सहित अन्य सभी संतो ने अपने आशीर्वचन एवं सानिध्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

कार्यक्रम के आयोजक कानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ दासानुदास चरणजीत मेहरा ने बताया कि 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है इस पावन अवसर पर उन्होंने देश के शीर्ष संत-महात्माओं को आमंत्रित किया है,, यह सौभाग्य की बात है,, उन्होंने बताया कि उनका पूरा जीवन भक्ति में ही रहा है प्रभु श्री राम की कथा भंडारा भगवान कृष्ण की रासलीला आदि समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं,, इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यह है कि सनातन धर्म को आगे ले जाना क्योंकि कलयुग में जो राम का नाम लेता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

