तहसीलदार का अजब गजब कारनामा, मुर्दा को किया जिंदा!
महाराजपुर नायब तहसीलदार का अजब गजब कारनामा, मुर्दा को किया जिंदा।
कानपुर सदर तहसील अंतर्गत टिकर मघई गांव का निवासी रामनारायण सिंह जिसकी मृत्यु 18/9/1984 को हो गई थी उसने 5 महीने बाद ऊपर से आकर 16/2/ 1985 को किसी व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी- मृत व्यक्ति ही पुनः महाराजपुर नायब तहसीलदार के यहां बयान देकर फिर से ऊपर चला गया।
मृत व्यक्ति के बयान पर ही वारिसानो के नाम हटाकर फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले के नाम हुआ दाखिल खारिज- स्वर्गीय राम नारायण सिंह के बेटे भारत सिंह ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र- जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र पर दिया जांच के आदेश।
बिंदास बोल संवाददाता

