BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

केडीए का बुलडोजर एक्शन, 13 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

Gridart 20260430 235145233

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। वर्षों से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर कब्जामुक्त कराया गया।KDA के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।अधिकारियों के मुताबिक, कल्याणपुर कलां क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 3,627 वर्ग मीटर (लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य) की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। इसके अलावा करीब 5 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया।KDA ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा कब्जा करने या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल भेजने तक की कार्रवाई शामिल है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।न

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp