नीट पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग मंडी में नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक की खबरों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।स्थिति को संभालने के लिए एसीपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया और क्षेत्र में शांति बहाल कराई।फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
बिदास वौल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट
