BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

हिंदू युवा चेतना यात्रा में उमड़ा युवाओं का जन सैलाब

Img 20260517 wa0015
के चेतना यात्रा में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब

हिंदू युवा चेतना यात्रा में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

कानपुर | 17 मई 2026

कानपुर में रविवार को हिंदू युवा चेतना यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहरभर से आए लगभग 2000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ PAC चौराहा स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी से हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जात-पात और सामाजिक विभाजन से ऊपर उठाकर एकजुट करना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

“आज समाज को सबसे ज्यादा आवश्यकता एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की है। युवा शक्ति यदि संगठित हो जाए तो देश और समाज दोनों को नई दिशा मिल सकती है।” — गोपाल तिवारी, संयोजक

यात्रा कृष्णापुरम कॉलोनी से प्रारंभ होकर शिवकटरा, लाल बंगला, हरजिंदर नगर, रामादेवी होते हुए गांधी ग्राम तक पहुंची। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने युवाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने भी यात्रा के उद्देश्य की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

यात्रा के दौरान युवाओं ने हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। आयोजन मंडल में आनंद बाजपेयी, ऋतुराज, सनोज, मनीष, अनुज ऋषभ, पीयूष, सचिन और शिवांश सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

“यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का अभियान है।” — मनोज कुमार शुक्ला, समाजसेवी एवं पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही युवाओं को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

अनिल कश्यप की रिपोर्ट
Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp