BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

रिद्धी होटल में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Screenshot 2026 05 16 01 05 08 75 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर।रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर स्थित एक रिद्धी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए रिद्धी होटल संचालक को एक युवती के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से इस अवैध गतिविधि की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को होटल रिद्धि में छापा मारा गया, जहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार्जर की तरह दिखने वाला एक हिडेन कैमरा बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी होटल के कमरों में गुप्त कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते थे और बाद में लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करते थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp