BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

दबगो ने सब्जी विक्रेता को लूटा और पीटा

Screenshot 2026 05 23 02 25 31 91 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। थाना नवाबगंज अंतर्गत चौकी जागेश्वर क्षेत्र के अमरूद मंडी चौराहा पर ब्याज का ठेला लगाए गरीब युवक को कुछ दबंगों ने बड़ी बेरहमी से मारा।आपको बताते चले कि दिनांक 19/05/2026 समय करीब रात्रि 9 बजे पहलवान पूर्वा क्षेत्र का रहने वाला दबंग जीतू बाबा और दो अज्ञात युवकों ने सब्जी बेच कर लौट रहा बेचेलाल गौतम पुत्र शिव प्रसाद निवासी 46 संजय पूरम को घेर कर बड़ी ही बेरहमी से मारने लगे ।गरीब ठेला वाला लाचार होकर जमीन में पड़ा रहा और दबंगों की लात घूंसे से मार खता रहा, और दबंग मां बहन की गाली देते हुए कहा कि दोबारा ठेला इधर दिखा तो जान से मार दूंगा।गरीब ठेला वाला मार खा कर पुलिस थाना नवाबगंज गया तो पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया जब पीड़ित कमिश्नर साहब के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई तो कमिश्नर साहब ने तत्काल प्रभाव से थाना नवाबगंज को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।आज जब पुलिस कमिश्नर साहब के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हो गया इसके बावजूद थाना नवाबगंज की पुलिस से अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है जबकि अपराधी अपराध करके खुले आम घूम रहे है।पीड़ित सब्जी वाला डर और भय के चलते अपना काम काज छोड़ कर घर में बैठा है ताकि उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp