BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरधर्म

गंगा बैराज क्षेत्र स्थित बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा दल द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान करेगा विशाल भंडारे का आयोजन

Screenshot 2026 06 11 16 02 50 93 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। कटरी शंकरपुर सराय, गंगा बैराज क्षेत्र स्थित बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा दल द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे की व्यवस्था जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पड़ावों पर की गई है, जहां यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, जलपान और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा को समर्पित यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। भंडारे में स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।”हम सभी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यह भंडारा आयोजित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों को निःशुल्क भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।”फिलहाल, बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सेवा कार्यों की तैयारियां भी तेज़ी से चल रही हैं।

Screenshot 2026 06 11 16 05 11 83 7352322957d4404136654ef4adb64504

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp