आयुष्मान मंदिर की बाउंड्री में रोड़ा – प्रधान ने SDM से मांगी मदद

उन्नाव। नवाबगंज विकास खण्ड के ग्राम एतबारपुर रवनहार में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र OPD आयुष्मान मंदिर की बाउंड्री का काम ग्रामीणों के अतिक्रमण की वजह से अटक गया है।
क्या है मामला:
ग्राम प्रधान ममता मिश्रा ने 20/06/2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील हसनगंज में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर/स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री करवाने में कुछ ग्रामीणों द्वारा जानवर, वाहन और बांस-बल्लियाँ रखकर बाधा डाली जा रही है।
प्रधान की मांग:
प्रधान ममता मिश्रा ने प्रशासन से आयुष्मान मंदिर व स्वास्थ्य केंद्र के सामने से अतिक्रमण, बांस-बल्लियाँ, जानवर और वाहन हटवाने की मांग की है, ताकि ग्रामसभा निधि से बाउंड्री का निर्माण शुरू हो सके।


