Wednesday, July 1, 2026
उत्‍तर प्रदेशकानपुरबिंदास बोल खास

मानवता की मिसाल बनी कानपुर पुलिस

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान

कानपुर। कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कानपुर पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रायपुरवा थाने के पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस दौरान रायपुरवा थाना प्रभारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं झकरकटी चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने भी आगे बढ़कर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया।आयोजकों का कहना है कि कानपुर पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवन बचाने के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। पुलिस का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस पहल के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भी कानपुर पुलिस की सराहना की और इसे समाज के प्रति सकारात्मक संदेश बताया।बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp