Wednesday, July 1, 2026
BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

शराब के पैसे न देने पर दबंगों ने युवक को मारी गोली

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस कमिश्नर आवास के पास दबंगों ने युवक पर गोली चला दी।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गोली लगते ही युवक घायल होकर गिरता नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घायल युवक की पहचान अरविंद पासवान के रूप में हुई है, जिसके पेट में गोली लगी। आनन-फानन में उसे हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और इस वारदात में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ़ कार्यवाही होगी ।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp