BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला

Screenshot 2026 07 01 11 37 55 15 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गाय के साथ अश्लील हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पनकी थाना क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आमजन से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर कोई इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि समाज की गिरती मानसिकता को भी उजागर करती हैं। इससे पहले भी कानपुर में इसी तरह का मामला सामने आ चुका है, जहां वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी।

अब बड़ा सवाल यह है कि इस वायरल वीडियो में दिख रहा आरोपी कौन है और पुलिस कब तक उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करती है।

Screenshot 2026 07 01 11 41 01 30 7352322957d4404136654ef4adb64504

फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी बताई जा रही है।

Screenshot 2026 07 01 11 49 58 46 7352322957d4404136654ef4adb64504

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp