Wednesday, July 8, 2026
Latest:
BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार

औ। डीसीपी पश्चिम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में दस्तावेज, रजिस्टर, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे और इसके लिए संगठित तरीके से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को निशाना बनाते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके माध्यम से गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व ठगी के नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp