माफिया अतीक अहमद के कुनबे पर टूटा कहर,सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की

झांसी । तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद उस वक्त काल के गाल में समा गया, जब उसकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अबान और उसके दोस्त सोनू ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि अबान प्रयागराज से झांसी जेल अपने भाई से मिलने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रफ्तार ने उसकी जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
तेज रफ्तार का ये खेल फिर बना जानलेवा— सवाल वही, कब रुकेगी स्पीड की सनक?
घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस फोर्स तुरंत पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इलाहाबाद के इस युवक का दर्दनाक अंत एक बार फिर ये साबित करता है
— सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी जरूरी है।

