Skip to content
- मुंबई। क्राइम डिटेक्शन टीम को एक गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ड्रग एमडी बेचने के लिए ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की सीमा में आ रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर, क्राइम डिटेक्शन टीम ने जाल बिछाया और 06/10/2025 को दो संदिग्ध व्यक्ति (1) मोहम्मद फैज अली खान, उम्र 24 वर्ष, (2) जाहिद जहांगीर अली शेख उम्र 35 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उक्त व्यक्तियों के पास से बिक्री के लिए लाए गए 40 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत 80,000/- रुपये है, बरामद किया गया।आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट, 1985 की धारा 8(ए), 21, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपीयों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जाँच, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन श्रीमती रूटा नेमलेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील लोंढे, पुलिस अधीक्षक शदर नानेकर द्वारा की जा रही है।
- सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई