भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर पूरे शहर में गीता संदेश यात्राएँ निकाली गयीं।
कानपुर,श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में आज 19 मार्च दिन बृहस्पतिवार को भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर पूरे शहर में गीता संदेश यात्राएँ निकाली गयीं और लोगों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए नित्य गीता स्वाध्याय का संदेश दिया गया।
यात्रा के माध्यम से जनमानस को शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि सुरभित शीतल मन्द मलय हो, नव वर्ष शुभ मंगलमय हो। सभी यात्राओं का समापन कमला नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर (जे. के. मन्दिर) पर हुआ, जहाँ सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन हुआ।
इस दौरान नृत्य प्रस्तुतियों समेत रंगारंग कार्यक्रमों ने समाँ बाँधा तो भक्तिगीतों व भजनों -पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे।
कानपुर से विनायक मिश्रा की रिपोर्ट

