मण्डल -प्रयागराज रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल द्वारा दीपावली, छठ पूजा के मद्देनजर किया फ्लैग मार्च
कानपुर। IPF/CNB एस.एन. पाटीदार हमराह स्टाफ के साथ एवं डाग स्क्वाड स्टाफ के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एवं सर्कुलेटिंग एरिया और गाडियों में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यात्रियों के सामान की चैकिंग की गई साथ ही यात्रियों को रेलवे स्टेशन या गाडियों में यात्रा के दौरान विस्फोटक पदार्थ साथ में न ले जाने, अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाने तथा अनजान व्यक्ति से खाने पीने की चीज न लेने के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।

